Ghaziabad News: कुत्ते को बचाने में ऑटो पलटा,चालक की मौत
गाज़ियाबाद, अक्टूबर 26 -- Ghaziabad News: मुरादनगर, चंद्रशेखर त्यागी। पाइपलाइन मार्ग पर नवीपुर पुलिया के पास सोमवार सुबह कुत्ते को बचाने के चक्कर में ऑटो पलट गया। हादसे में ऑटो चालक की मौके पर ही मौत हो गई। एसीपी मसूरी सर्किल सुनील कुमार भारद्वाज ने बताया कि लोनी के बंथला फ्लाईओवर निवासी बाबू का 36 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार ऑटो चलाता था। सोमवार सुबह वह ऑटो लेकर पाइपलाइन मार्ग से मुरादनगर की ओर जा रहे थे। जब वह पाइपलाइन मार्ग पर नवीपुर पुलिया के लांघई कॉलोनी के सामने पहुंचे तो अचानक कुत्ता आ गया। उसे बचाने के चक्कर में ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया और चालक नीचे दब गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से सोनू को किसी तरह ऑटो के नीचे से निकालकर स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया गया।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.