गाज़ियाबाद, अगस्त 2 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, वंदना। राजनगर सेक्टर-10 स्थित गुरुद्वारा श्री नानक दरबार में गुरु हरिकृष्ण साहिब के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में बाला प्रीतम कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया। हजूरी रागी भाई महीपाल सिंह, भाई गुरविंदर सिंह सूरी और भाई जगजीत सिंह बबीहा ने गुरु की महिमा बताई। गुरुद्वारे के प्रधान एसएस पुरी ने कहा कि गुरु हरिकृष्ण साहिब सिखों के आठवें गुरु थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...