Ghaziabad News: किसानों ने जलराव की समस्या को लेकर तहसील पर दिया धरना
गाज़ियाबाद, अक्टूबर 2 -- Ghaziabad News: मोदीनगर, चंद्रशेखर त्यागी। भाकियू अराजनैतिक से जुड़े किसानों ने गांव सौंदा में जलभराव सहित पांच सूत्रीय समस्याओं को लेकर बृहस्पतिवार को मोदीनगर तहसील पर धरना दिया। उन्होंने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। उपजिलाधिकारी कोमल पंवार ने किसानों को शीघ्र समस्या के समाधान का भरोसा दिया। भाकियू अराजनैतिक से जुड़े किसान एकत्रित होकर बृहस्पतिवार को तहसील मुख्यालय पहुंचे और अधिकारी गलियारे में दरी बिछाकर धरने पर बैठ गए और नारेबाजी की। किसानों ने कहा कि गांव सौंदा में लंबे समय से जलभराव की समस्या चल रही है। जलभराव से फसल नष्ट हाेने की कगार पर है। कई बार शिकायत की गई मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके अलावा किसान खसरा, खतौनी में संशोधन के लिए तहसील के चक्कर काटते रहते हैं। उन्होंने गांव तलहैट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.