Ghaziabad News: किसानों की समस्या पर कांग्रेस का प्रदर्शन
गाज़ियाबाद, जुलाई 22 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, नतिन कौशिक। किसानों को यूरिया और डीएपी खाद न मिलने और प्रीपेड स्मार्ट मीटरों से हो रही परेशानी के विरोध में बुधवार को कांग्रेसियों ने कलेक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए किसानों और आम जनता को राहत देने की मांग उठाई। कांग्रेसियों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेसी कलेक्ट्रेट पहुंचे, जहां सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा ने कहा कि इस समय खरीफ की फसल की बुवाई और धान की रोपाई चल रही है। इसमें किसानों को यूरिया और डीएपी खाद की जरूरत होती है, लेकिन प्रदेश में इसकी कमी है। यह भी पढ़ें- किसान आंदोलन से पहले कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रमिल शर्मा न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.