Ghaziabad News: किसानों का धरना 13वें दिन भी जारी
गाज़ियाबाद, अगस्त 26 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, अफजल खान। इंदिरापुरम स्थित कनावनी गांव के किसानों का अपनी प्रमुख मांगों को लेकर चल रहा अनिश्चितकालीन धरना मंगलवार को 13वें दिन भी जारी रहा। किसानों ने प्रशासन पर उनकी मांगों को लेकर अब तक कोई ठोस और स्पष्ट आश्वासन नहीं देने का आरोप लगाया। इससे किसानों में रोष है। धरने में शामिल फतेह सिंह नागर ने बताया कि जब तक उनकी प्रमुख मांगों का समाधान नहीं किया जाता, तब तक धरना समाप्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आंदोलन को और मजबूत करने के लिए 30 अगस्त को महापंचायत आयोजित करने का ऐलान किया गया है। महापंचायत में आंदोलन की आगे की रणनीति तय की जाएगी। धरने में कैलाश नागर, लखीराम शर्मा, श्रीचंद नागर, धर्म सिंह, जयपाल नागर, दीपचंद नागर, भगवत सिंह नागर, रघुनाथ नागर, अंतराज कसाना और अन्य किसान मौजूद ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.