Ghaziabad News: किशोर की हत्या करने के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार
गाज़ियाबाद, जुलाई 2 -- Ghaziabad News: लोनी, हरदीप श्रीवास्तव। लोनी बॉर्डर पुलिस ने कार से बाइक टकराने पर किशोर को अगवा कर कार्यालय में पीट पीटकर हत्या करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले में पुलिस मुख्य आरोपी को पूर्व में गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कार को बरामद किया है। लोनी की मुस्तफाबाद कॉलोनी में रहने वाले शौकत का 17 वर्षीय पुत्र जैद सोमवार दोपहर को बाइक पर दो दोस्तों नदीम व इब्राहिम के साथ स्विमिंग पूल में नहाने गया था। घर लौटते समय बेहटा हाजीपुर नहर रोड पर उनकी बाइक सामने से आ रही कार से टकरा गई। जिस पर कार सवार दो युवकों ने जैद के साथ मारपीट कर कार में अगवा कर प्रापर्टी डीलर के कार्यालय में ले गए थे। कार्यालय पर दोनों ने लात घूंसों से जैद के साथ मारपीट की। दोनों साथियों को जैद कार्याल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.