Ghaziabad News: किशोर की चाकू घोंपकर हत्या के मामले में आरोपी गिरफ्तार
गाज़ियाबाद, अक्टूबर 9 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, आयुष गंगवार। साहिबाबाद थाना पुलिस ने शहीद नगर मेट्रो स्टेशन के पास किशोर की चाकू घोंपकर हत्या करने के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक शहीद नगर निवासी 17 वर्षीय अयान की 27 अगस्त की रात चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई थी। शहजाद और वसीम अयान को अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाकर शहीद नगर मेट्रो स्टेशन के पास ले गए थे। वहां पहले से मौजूद एक किशोर, सुहैल, अजीम, अन्ना और बल्लू ने अयान के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए थे। बुधवार को घटना में शामिल शहजाद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.