Ghaziabad News: किशोरी पर शादी का दबाव डाला, विरोध पर घर से उठा ले जाने की धमकी
गाज़ियाबाद, अक्टूबर 21 -- Ghaziabad News: लोनी, हरदीप श्रीवास्तव। लोनी बार्डर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में किशोरी के घर में घुसकर किशोर ने शादी करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर किशोर व उसके परिजन ने किशोरी व परिजन के साथ मारपीट कर घर से उठा कर ले जाने की धमकी देते हुए मारपीट की। पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने किशोर समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। लोनी बार्डर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में किशोरी रहती है। किशोरी के पिता ने बताया कि 18 अक्टूबर की शाम करीब 7:30 बजे दिल्ली करावल नगर कॉलोनी में रहने वाला किशोर घर में घुस आया और बेटी से शादी करने की बात करने लगा। बेटी ने मां को जानकारी दी। पत्नी द्वारा विरोध करने पर किशोर ने परिवार के सदस्यों को जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि किशोर ने फोन कर अपनी मां अर्चना और बहन जान्हवी को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.