गाज़ियाबाद, जुलाई 31 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। सिद्धार्थ विहार इलाके में रहने वाले व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी 17 वर्षीय बेटी को 13 जुलाई अमित कुमार का पुत्र बेटा कृष फुसलाकर अपने साथ ले गया। जब इसकी शिकायत लेकर अमित और उसकी पत्नी के घर पहुंचे तो दोनों ने उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की। मामले में उन्होंने विजयनगर थाने में शिकायत दी है। एसीपी कोतवाली उपासना पांडेय का कहना है कि मामले में 30 जुलाई को केस दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...