Ghaziabad News: किशोरी को अगवा कर छेड़छाड़ की
गाज़ियाबाद, अगस्त 26 -- Ghaziabad News: मोदीनगर, चंद्रशेखर त्यागी। निवाड़ी थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी 13 वर्षीय किशोरी को अगवा कर अश्लील हरकत कर छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी पिनवा की तलाश शुरू कर दी है। एक व्यक्ति परिवार सहित रहते है। उनकी 13 वर्षीय पुत्री को गांव निवासी पिनवा नाम का आरोपी अगवा करके ले गया और छेड़छाड़ की। विरोध करने पर मारपीट कर घायल भी कर दिया। इसके बाद पीड़ित परिवार निवाड़ी थाने पहुंचा और तहरीर दी। एसीपी मोदीनगर ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी पिनवा की तलाश शुरू कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.