Ghaziabad News: किशोरियों को बहलाकर ले जाने का आरोप
गाज़ियाबाद, सितम्बर 16 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, अक्षय अग्रवाल। शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र में एक कॉलोनी में रहने वाली घरेलू सहायिका ने बताया कि 11 सितंबर उनकी 14 वर्षीय बेटी सहेली के साथ उन्हें राजेंद्र नगर सेक्टर-तीन स्थित कोठी में खाना देने गई थीं। दोनों खाना देकर चली गईं, जब वह घर पहुंची तो बेटी नहीं मिली। इसी दौरान पता चला कि हरदोई निवासी अंशुल दोनों को बहलाकर साथ ले गया है। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि किशोरियों की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.