Ghaziabad News: किराएदार ने ही चुराए थे 30 लाख के जेवर
गाज़ियाबाद, जुलाई 26 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। क्रॉसिंग रिपब्लिक थानाक्षेत्र के सुदामापुरी में हुई चोरी की वारदात का खुलासा कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक किराएदार ही 30 लाख के जेवर लेकर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी हुए जेवर बरामद कर लिए हैं। डीसीपी सिटी धवल जायसवाल ने बताया कि सुदामापुरी निवासी रीतू गोयल ने 25 जुलाई को क्रॉसिंग रिपब्लिक थाने में शिकायत दी थी। उनका कहना था कि वह अपने परिवार के साथ 18 जुलाई को खाटू श्याम दर्शन के लिए राजस्थान गई थी। परिवार के सभी सदस्य घर से बाहर थे, जबकि किराएदार अनंत मिश्रा को घर की गतिविधियों और परिवार की दिनचर्या की पूरी जानकारी थी। इसी का फायदा उठाकर उसने सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दिया。
चोरी की घटना का विवरण परिवार के जाने के बाद आरोपी घर में दाखिल हुआ औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.