Ghaziabad News: काव्य गोष्ठी में सजी गजलों की महफिल
गाज़ियाबाद, अक्टूबर 12 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, गुलशन भारती। काव्यलोक संस्था ने सोमवार को इलाहाबाद के प्रख्यात शायर सुनील दानिश के सम्मान में एक काव्य गोष्ठी का आयोजन किया। संस्था के संस्थापक राजीव सिंघल और अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त शायर एवं संस्था के अध्यक्ष दीक्षित दनकौरी के सान्निध्य में आयोजित इस महफिल में सम्मान, शायरी और अनुभवों का संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुनील दानिश ने अपने उम्दा अशआर और प्रभावशाली शायरी से खूब वाहवाही बटोरी। राजीव सिंघल ने अपनी शायरी में जीवन की सच्चाइयों और मानवीय संवेदनाओं को पेश किया, वहीं दीक्षित दनकौरी ने अपने विशिष्ट शायराना अंदाज और चुनिंदा गजलों से महफिल में समां बांध दिया। उनके प्रेरणादायी अनुभवों ने साहित्यप्रेमियों को नई दृष्टि दी। गोष्ठी में डॉ. चेतन आनंद ने अपनी शानदार शाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.