Ghaziabad News: कावड़ मेले के लिए मंदिर में सजावट का काम शुरू
गाज़ियाबाद, अगस्त 6 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, -वंदना। सिद्धपीठ श्री दूधेश्वर नाथ महादेव मठ मंदिर में कावड़ मेले की तैयारियां शुरू हो गई हैं। मंदिर में नौ अगस्त से 11 अगस्त तक कावड़ मेला आयोजित किया जाएगा। इसके लिए मंदिर परिसर और मंदिर के आस पास के इलाके में सजावट का काम शुरू हो गया है। मंदिर में शिवभक्तों के लिए हर तरह की व्यवस्था की गई है। मंदिर जाने वाले रास्ते में लकड़ी की बल्ली लगाकर कतारें बनाई हैं। कुल पांच कतारें बनाई गई हैं, जिसमें महिला, पुरुष और कावड़ियों की अलग अलग कतारें हैं। इससे किसी को भी जलाभिषेक करने में परेशानी नहीं होगी। शिवभक्तों के लिए कतारों के ऊपर टेंट लगाया गया है। जिससे धूप और बारिश में उन्हें समस्या न हो। मंदिर से जस्सीपुरा मोड़ तक लाइनों के ऊपर टेंट लगाए गए हैं। रास्ते में लाइटों की भी उचित व्यवस्था की गई है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.