Ghaziabad News: कावड़ मार्ग पर स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए
गाज़ियाबाद, अगस्त 5 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, मोहित शर्मा। कावड़ मार्ग पर साफ सफाई को ध्यान में रखते हुए पंचायती राज अधिकारी ने ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक की। जिला पंचायती राज अधिकारी जाहिद हुसैन ने संबंधित अधिकारियों को कावड़ मार्ग पर स्वच्छ पेयजल आपूर्ति, मार्ग पर लगातार साफ - सफाई के साथ शौचालय की भी नियमित रूप से सफाई कराने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि मार्ग से गुजरने वाले शिव भक्तों को स्वच्छता संबंधित किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को रोजाना मार्ग पर निरीक्षण कर इसकी रिपोर्ट विभाग को देने के भी निर्देश दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.