गाज़ियाबाद, अगस्त 8 -- Ghaziabad News: -हाउस टैक्स विरोधी संघर्ष समिति के बैनर तले नवयुग मार्केट में तीसरे दिन भी जारी रहा धरना गाजियाबाद, नतिन कौशिक। बढ़े हुए हाउस टैक्स के विरोध में व्यापारियों का अनिश्चितकालीन धरना शनिवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। व्यापारियों ने काली पट्टी बांधकर बढ़े हुए हाउस टैक्स का विरोध करते हुए इसे वापस लेने की मांग उठाई। साथ ही नगर निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।हाउस टैक्स विरोधी संघर्ष समिति के बैनर तले चल रहे धरने में व्यापारियों ने कहा कि पहले से ही महंगाई, आर्थिक दबाव, विभिन्न प्रकार के सरकारी शुल्क और व्यापार में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के कारण व्यापारी वर्ग अनेक चुनौतियों का सामना कर रहा है। ऐसे समय में हाउस टैक्स में भारी वृद्धि करना व्यापारियों और आम नागरिकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालने वाला निर्णय है। व्याप...