गाज़ियाबाद, अगस्त 26 -- Ghaziabad News: लोनी, आयुष गंगवार। ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र में काम से जा रहे युवक को कार सवार चार लोगों ने रोकने की कोशिश की। बाद में पीछा कर बाइक में टक्कर मार दी। नोरसपुर निवासी कवितू ने पुलिस को बताया कि 17 अगस्त की सुबह करीब 10:25 बजे वह ट्रोनिका सिटी की ओर जा रहा था। रास्ते में सफेद रंग की बिना नंबर प्लेट वाली कार खड़ी थी। उसमें चार अज्ञात लोग बैठे थे। आरोप है कि उन्होंने गाली देते हुए उसे रोकने का इशारा किया। डरकर उसने बाइक दौड़ा दी। कार सवार उसके पीछे लग गए। अपनी जान बचाने के लिए वह एक निर्माण सामग्री की दुकान में बाइक लेकर घुस गया। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: युवक को पीटने में चार पर केस आरोप है कि कार सवारों ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह गिर गया। इसके बाद एक युवक ने उसे जान से मारने की...