गाज़ियाबाद, अगस्त 25 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन। साहिबाबाद थानाक्षेत्र स्थित दुकान का शटर काटने और कार से जरूरी दस्तावेज चोरी करने का मामला सामने आया है। दुकानदार संजीव गुप्ता ने दुकान मालिक नीलम दुबे, उनके पति पिंटू कुमार दुबे समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि आरोपी ने कटर से शटर कटवा दिया। घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसकी फुटेज भी उन्होंने पुलिस को दी है। मुकदमा दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...