गाज़ियाबाद, सितम्बर 4 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, आयुष गंगवार। वसुंधरा सेक्टर-1 निवासी डॉ. दीपक कुमार सिंघल ने पुलिस को बताया कि 18 अगस्त की रात वह कार से क्लिनिक से घर जा रहे थे। एमिटी इंटरनेशनल स्कूल के पास एक कार गलत दिशा से आ रही थी। चालक ने उनकी कार के आगे कार लगाकर पीछे करने को कहा। इस बीच एक युवक ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध पर कार सवार दो युवकों ने लात-घूंसों से पीटा। एसीपी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि कार नंबर के आधार पर हमलावरों की पहचान के प्रयास कर रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...