Ghaziabad News: कार लोन वेरिफिकेशन से इनकार करने पर बेटी ने पिता और भाभी पर तानी पिस्टल
गाज़ियाबाद, सितम्बर 10 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, अक्षय अग्रवाल। साहिबाबाद थाना क्षेत्र की वृंदावन गार्डन कॉलोनी में पारिवारिक विवाद के दौरान बेटी ने पिता और भाभी पर पिस्टल तानकर गोली मारने की धमकी दी। पूरी वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पिता ने बेटी और उसकी सहेली के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वृंदावन गार्डन निवासी हितेश तोमर ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी प्रियंका तोमर लगभग ढाई साल पहले घर छोड़कर चली गई थी। आठ सितंबर को शाम पांच बजे वह अपनी एक सहेली के साथ घर पहुंची। उसने पिता से कार लोन वेरिफिकेशन की बात कही। यह भी पढ़ें- पारिवारिक विवाद में दो पक्षों में फायरिंग, युवक ने मांगी सुरक्षा पिता ने कार लोन का वेरिफिकेशन कराने से इनकार कर दिया। आरोप है कार लोन वेरिफिकेशन से इनकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.