Ghaziabad News: कार चालक के साथ मारपीट,अंगुली तोड़ी
गाज़ियाबाद, जुलाई 19 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, आयुष गंगवार। शालीमार गार्डन थानाक्षेत्र में बैंक कर्मचारी बताकर एक कार चालक के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। हमले में उनकी एक अंगुली भी टूट गई। करीब तीन माह बाद पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज हुआ है। दिल्ली के न्यू मुस्तफाबाद निवासी अहमद शहीद ने पुलिस को बताया कि 18 अप्रैल को सवारी छोड़ने के बाद टीलामोड़ रोड से घर लौट रहे थे। रास्ते में चार लोगों ने उनकी कार रुकवा ली। आरोपियों ने खुद को बैंक कर्मचारी बताते हुए कहा कि गाड़ी की किस्त समय पर जमा नहीं हो रही है। उन्होंने किस्त जमा करने की रसीद दिखाई, लेकिन खर्च के नाम पर रुपये मांगे। यह भी पढ़ें- Firozabad News: मुखबिरी के आरोप में सरेराह पीटा, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा इंकार करने पर मारपीट की, जिससे उनकी अंगुली टूट गई।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.