Ghaziabad News: कार की टक्कर से युवक घायल
गाज़ियाबाद, अगस्त 15 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, अक्षय अग्रवाल। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में एनएच-नौ पर तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़ी कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार के बाहर खड़ा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हरियाणा महेंद्रगढ़ गांव अमरपुरा निवासी शुभम ने पुलिस को बताया कि 25 जुलाई को रात उनका भाई बलवंत एनएच-नौ स्थित जेएसएम अस्पताल के पास कार सड़क किनारे खड़ी बाहर खड़ा था। इसी दौरान पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़ी कार में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में उनका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उनके भाई को अस्पताल में भर्ती कराया। सहायक पुलिस आयुक्त इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि पीड़ित ने कार का नंबर बताया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.