Ghaziabad News: कार की टक्कर से बाइक सवार दोस्त गंभीर रूप से घायल
गाज़ियाबाद, सितम्बर 6 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। वेव सिटी थानाक्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। इंद्रगढ़ी, डासना देहात निवासी अजय कुमार ने पुलिस को बताया कि उनके भाई विजय कुमार 28 अगस्त की रात करीब साढ़े दस बजे अपने दोस्त कृष कुमार के साथ बाइक पर जा रहे थे। एनएच-नौ पर वेव सिटी ड्रीम होम्स के सामने पहुंचने के दौरान पीछे से आई कार ने बाइक में टक्कर मार दी। कार की टक्कर लगने से बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई और दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में विजय कुमार को अधिक चोटें आईं। उन्हें गाजियाबाद स्थित संतोष अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। चिकि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.