गाज़ियाबाद, अगस्त 25 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन। कौशांबी थानाक्षेत्र में सड़क किनारे खड़ी कार का शीशा तोड़कर चोर लैपटॉप रखा बैग चोरी कर ले गए। मधु विहार, दिल्ली निवासी श्याम चंद्र ने पुलिस को बताया कि दोपहर के समय यशोदा अस्पताल के पास उन्होंने कार खड़ी की थी। कुछ देर में लौटे तो कार का शीशा टूटा मिला और बैग गायब था, जिसमें एक लैपटॉप, दस्तावेज, कार और कार्यालय की चाबियां रखी हुई थीं। केस दर्ज कर पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...