Ghaziabad News: कार का शीशा तोड़कर मोबाइल चुराया
गाज़ियाबाद, जुलाई 31 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। गोविंदपुरम स्थित कृष्णा गार्डन निवासी प्रमोद कुमार शर्मा ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि शुक्रवार सुबह करीब साढ़े सात बजे वह दूधेश्वरनाथ मंदिर में पूजा करने पहुंचे थे। उन्होंने अपनी कार जस्सीपुरा तिराहे के पास खड़ी की थी। पूजा कर लौटने पर देखा कि कार का शीशा टूटा था और अंदर रखा मोबाइल फोन गायब मिला। एसीपी कोतवाली उपासना पांडेय का कहना है कि शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.