गाज़ियाबाद, जुलाई 30 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, अक्षय अग्रवाल। श्याम पार्क निवासी सूरज भान ने बताया कि 12 जुलाई को उन्होंने फेसबुक पर क्रेडिट कार्ड का विज्ञापन देखा। उन्होंने वहां दिए नंबर पर संपर्क किया। इसके बाद एक युवक साथी के साथ घर आया और ओटीपी की जानकारी ली। उनके जाने के बाद क्रेडिट कार्ड से 80 हजार रुपये का भुगतान हो गया। उन्होंने मामले में शिकायत दी है। प्रभारी एसीपी साहिबाबाद अमित सक्सेना ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से युवकों की पहचान की जा रही है। यह भी पढ़ें- Buxar News: झांसा देकर एटीएम से निकाले 99 हजार रुपए, प्राथमिकी दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...