Ghaziabad News: कारोबारी के घर से नगदी-गहने चोरी
गाज़ियाबाद, जुलाई 13 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, अक्षय अग्रवाल। लिंक रोड थाना क्षेत्र में चोरों ने एक कारोबारी के घर से लाखों के गहने और नकदी चोरी कर ली। कारोबारी का परिवार घर में ही सो रहा था, लेकिन भनक तक नहीं लगी। चंद्र नगर के ए ब्लॉक में नीरू मित्तल परिवार के साथ रहती हैं। उनके पति वरुण मित्तल परचून के कारोबारी हैं। 11 जुलाई की शाम को पूरा परिवार एक विवाह समारोह में गया था। रात में लगभग दो बजे पूरा परिवार वापस लौटा और सो गया। 12 जुलाई की तड़के लगभग चार बजे वरुण की नींद खुली तो वह दुकान पर चले गए। सुबह जब नीरू मित्तल उठीं, तो देखा कि दूसरे कमरे का जाली वाला गेट खुला हुआ है। अलमारी खोलकर देखा तो उसमें रखे सोने के दो कड़े, एक गोल्ड की चेन, एक हीरे की अंगूठी, छह ईयर रिंग, दो चांदी के सेट, दो चांदी व दो सोने के सिक्के और 15 हजार रुपये...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.