Ghaziabad News: कारखाने में चोरी करने पहुंचे आरोपियों को दबोचा
गाज़ियाबाद, अक्टूबर 4 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। संजयनगर के जागृति विहार स्थित एक कारखाने में दोबारा चोरी करने पहुंचे दो आरोपियों को गार्ड और लोगों ने पकड़ लिया। आरोपियों को पुलिस को सौंप दिया गया। संजयनगर सेक्टर-23 के जागृति विहार निवासी मोहम्मद शाबिर के अनुसार, वर्तमानपुरम चौकी के पास उनका कारखाना है। आरोप है कि तीन अक्तूबर को कुछ लोग कारखाने में चोरी करने पहुंच गए। कारखाने में चोरी की कोशिश के दौरान गार्ड की नजर आरोपियों पर पड़ गई। उसने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। लोगों ने घेराबंदी कर दो आरोपियों को पकड़ लिया। पूछताछ में उन्होंने अपनी पहचान आकाश और सारुख के रूप में बताई। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उनके अन्य साथी कार में सवार होकर मौके से भाग गए ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.