गाज़ियाबाद, सितम्बर 27 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद,वंदना। लोहिया नगर स्थित अग्रसेन भवन में रविवार को चित्रांश महासभा के कायस्थ महासम्मेलन में कायस्थ शादी-विवाह वेबसाइट का शुभारंभ हुआ। इसका उद्घाटन प्रदेश सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना ने किया। इस दौरान लोनी के विधायक नंद किशोर गुर्जर, महर्षि विश्वविद्यालय के कुलाधिपति सह अध्यक्ष अजय प्रकाश श्रीवास्तव, नंदग्राम पार्षद विरेंद्र त्यागी, संगठन के अध्यक्ष विनोद श्रीवास्तव, नूपुर श्रीवास्तव मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...