Ghaziabad News: काम के रुपये मांगने पर ठेकेदार से मारपीट
गाज़ियाबाद, जुलाई 16 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। नंदग्राम के हिंडन विहार निवासी महेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने राजनगर सेक्टर-सात निवासी अजय त्यागी के मकान पर भवन निर्माण का काम किया था। काम पूरा होने के बाद उनके 9.67 लाख रुपये बकाया रह गए। एक जुलाई की रात वह रुपये लेने के लिए अजय के घर पहुंचे। आरोप है कि पिता-पुत्र ने गाली-गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट की। एसीपी कविनगर सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.