Ghaziabad News: कानों में लीड लगाकर ट्रैक पर पहुंचा युवक की ट्रेन से कटा
गाज़ियाबाद, अगस्त 11 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। नासिरपुर फाटक के पास मंगलवार दोपहर रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से मजदूर की मौत हो गई। हादसे के समय युवक कानों में मोबाइल की लीड लगाए हुए किसी से बातचीत कर रहा था। ट्रेन आती देखकर आसपास मौजूद लोगों ने उसे ट्रैक से हटने के लिए शोर मचाकर आगाह किया, लेकिन लीड लगी होने के कारण वह लोगों की आवाज नहीं सुन सका। एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि मृतक की पहचान बिहार के सीतामढ़ी जिले के गांव धनंसी निवासी 40 वर्षीय गजेंद्र शाह के रूप में हुई है। गजेंद्र शाह गाजियाबाद के औद्योगिक क्षेत्र स्थित लेबर चौक से मजदूरी के लिए जाता था। वह यहां कुछ अन्य मजदूर साथियों के साथ किराए के कमरे में रह रहा था। आसपास के लोगों से पूछताछ में पता चला कि मंगलवार दोपहर गजेंद्र मोबाइल की लीड ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.