Ghaziabad News: कांवड़ियों पर की पुष्प वर्षा
गाज़ियाबाद, अगस्त 7 -- Ghaziabad News: मुरादनगर, चंद्रशेखर त्यागी। दिल्ली मेरठ मार्ग पर बस स्टैंड़ के पास धार्मिक स्थल के पास मुस्लिम समाज के लोगों ने शुक्रवार को कांवड़ियों पर फूलों की बरसा की। इसके अलावा शिव भक्तों का स्वागत कर फल भी बांटे। सामाजिक कार्यकर्ता ताज चौधरी सैकड़ों मुस्लिमों के साथ दिल्ली मेरठ मार्ग पर बस स्टैंड़ के सामने धार्मिक स्थल के सामने तिरंगा झंड़ा लेकर एकत्र हुए। इसके बाद उन्होने दिल्ली मेरठ मार्ग से गुजरने वाले कांविड़यों पर पुष्प वर्षा की। सैकड़ों कांवड़ियों को माला पहनाकर उनका स्वागत भी किया। इसके अलावा उन्होने कांविड़यों को फल ,पानी व अन्य सामान भी बांटे। इस मौके पर थानाप्रभारी पुलिस फोर्स के साथ मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा का फल वितरित किए मुस्लिम समाज की इस पहल की काफी प्रशंसा हो रही है। इस मौके पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.