गाज़ियाबाद, जुलाई 8 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, दीपक सिरोही। जिलाधिकारी ने बुधवार को दूधेश्वरनाथ मंदिर में बैठक कर सभी विभाग के अधिकारियों को कांवड़ यात्रा की तैयारी के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा श्रद्धालुओं और कांवड़ियों की सुरक्षा से लेकर सुविधाओं का खासा ध्यान रखा जाएगा। कांवड़ यात्रा पर ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जाएगी। यह भी पढ़ें- कांवड़ियों की ड्रेस में उतरेगी पुलिस, कांवड़ और डीजे की ऊंचाई इतने फीट हुई तयकांवड़ यात्रा का आयोजन श्रावण मास के दौरान कांवड़ यात्रा और दूधेश्वरनाथ महादेव मंदिर में शिवरात्रि पर श्रद्धालु लाखों की संख्या में जलाभिषेक के लिए आते हैं। कार्यक्रम सकुशल, शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी और एडिशनल पुलिस आयुक्त राजकरन नय्यर की संयुक्त अध्यक्षता में समन्वय बैठक की गई।...