गाज़ियाबाद, जुलाई 19 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में एसीपी नंदग्राम ने शांति फार्म हाउस में डिजिटल वॉलंटियर फोर्स, रेड क्रॉस, कांवड़ सेवा शिविर संचालकों, विभिन्न सामाजिक संस्थाओं और पुलिस अधिकारियों के साथ साझा बैठक की। बैठक में एसीपी जियाउद्दीन अहमद ने कांवड़ यात्रा को लेकर अब तक की गई तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान लाखों श्रद्धालु जिले से होकर गुजरेंगे। ऐसे में सभी सेवा संस्थाओं, स्वयंसेवकों और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखना आवश्यक है ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। यह भी पढ़ें- Ghaziabad News: कांवड़ शिविरों में कैमरे और अग्निशमन व्यवस्था ...