गाज़ियाबाद, अगस्त 3 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, नतिन कौशिक। श्रावण माह आते ही कांवड़ यात्रा शुरू हो गई है। कांवड़ियों के उत्साह को देखते हुए बाजार भी पूरी तरह केसरिया रंग में नजर आ रहे हैं। परिधानों, डमरू, त्रिशूल, झंडों के साथ कांवड़ सजाने की विभिन्न सामग्री भी दुकानों पर उपलब्ध है। सोमवार को भी लोग इन्हें खरीदते हुए नजर आए।गाजियाबाद के मुख्य बाजार घंटाघर, चौपला मंदिर, डासना गेट, दिल्ली गेट, सिहानी गेट, गोल मार्केट, गुड मंडी, जटवाड़ा, मालीवाड़ा, गांधीनगर, संजयनगर, गोविंदपुरम, शास्त्रीनगर, विजयनगर, प्रताप विहार आदि बाजार केसरिया रंग में नजर आने लगे हैं। दुकानों पर कांवड़ियों के लिए विभिन्न तरह के परिधान मौजूद हैं। बाजारों में महादेव प्रिंटेड टी-शर्ट, लोअर, भगवा वस्त्र, साफा, चश्मे, बैंड, रुद्राक्ष की मालाएं, डमरू, त्रिशूल, झंडे और कांवड...