गाज़ियाबाद, जुलाई 18 -- Ghaziabad News: - मुख्यमंत्री की बैठक के बाद, पंचायती राज अधिकारी ने स्थानीय अधिकारियों को निर्देश दिए - पांच दिन में मार्ग पर साफ - सफाई से लेकर शौचालयों की सुविधा कराएगा विभाग

कर्मचारियों को पांच दिन का मिला अल्टीमेटम गाजियाबाद, मोहित शर्मा। मुख्यमंत्री की बैठक के बाद कांवड़ मार्ग की तैयारियों को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तेजी आ गई है। पंचायती राज विभाग ने स्थानीय अधिकारियों और कर्मचारियों को पांच दिन के भीतर मार्ग पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए हैं। इसमें साफ-सफाई, शौचालय, पेयजल समेत अन्य मूलभूत सुविधाएं शामिल हैं। वहीं, जिला पंचायत ने भी लाइट की व्यवस्था के लिए टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ली है।

कांवड़ मार्ग की तैयारी की बैठक गाजियाबाद से बड़ी संख्या में कांवड़ लेकर शिव भक्त गुजरते हैं। कांवड़ ...