Ghaziabad News: कांवड़ मार्ग का निरीक्षण कर दिए निर्देश
गाज़ियाबाद, जुलाई 22 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, आयुष गंगवार। कांवड़ यात्रा को लेकर बुधवार को एसडीएम लोनी ने हिंडन नदी पुल भनेड़ा खुर्द से दिल्ली बॉर्डर तक कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान लोक निर्माण विभाग, विद्युत विभाग, ग्राम्य विकास विभाग और नगर पालिका परिषद के अधिकारियों के साथ व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर सभी जरूरी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए। एसडीएम दीपक सिंहनवाल बुधवार दोपहर निरीक्षण के लिए निकले थे। उनके साथ सभी विभागों की टीम भी मौजूद थीं। उन्होंने पूरे रूट पर साफ-सफाई, पेड़ों की टहनियों की छंटाई, ट्रांसफॉर्मरों की बेरिकेडिंग, लटकते बिजली के तारों को ऊपर करने, पथ प्रकाश व्यवस्था, पेयजल और मोबाइल शौचालय की व्यवस्था देखी। यह भी पढ़ें- Auraiya News: कांवड़ यात्रा से पहले डीएम सख्त, एक सप्ताह में दुरुस्त होंगे मार्ग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.