Ghaziabad News: कांवड़ मार्गों पर सुरक्षा के लिए बैरिकेडिंग का काम पूरा
गाज़ियाबाद, अगस्त 2 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, दीपक सिरोही। नगर निगम ने सावन के पहले सोमवार को देखते हुए दूधेश्वरनाथ मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बैरिकेडिंग की है। साथ ही कांवड़ मार्गों पर 20 किलोमीटर के हिस्से में बैरिकेडिंग का काम पूरा हो गया है। सावन के पहले सोमवार को दूधेश्वरनाथ मंदिर समेत अन्य शिवालयों में भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ काफी संख्या में आएगी। कांवड़ लेकर भी शिवभक्त आने लगे हैं। इसे देखते हुए निगम के निर्माण विभाग ने निर्धारित कांवड़ मार्ग पर बैरिकेडिंग करा दी है। मुख्य मार्ग से जोड़ने वाली गलियों के बाहर भी बांस और बल्लियों से बैरिकेडिंग की गई है। सावन के पहले सोमवार को ध्यान में रखते हुए दूधेश्वरनाथ मंदिर के बाहर विशेष रूप से बैरिकेडिंग कराई है। जस्सीपुरा मोड़ से दूधेश्वरनाथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.