Ghaziabad News: कांवड़ कंट्रोल रूम में सबसे ज्यादा जलभराव की शिकायतें
गाज़ियाबाद, अगस्त 9 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, संजीव वर्मा। कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों की सुविधा और व्यवस्थाओं पर नजर रखने के लिए जिला मुख्यालय में बनाए गए कांवड़ कंट्रोल रूम में शिकायतों का सिलसिला जारी है। पिछले पांच दिनों में कंट्रोल रूम में 100 से अधिक शिकायतें पहुंच चुकी हैं। इनमें सबसे ज्यादा शिकायतें जलभराव से जुड़ी हैं। इसके बाद बिजली और सफाई से संबंधित शिकायतों की संख्या रही। कंट्रोल रूम में रोजाना औसतन करीब 20 शिकायतें दर्ज की जा रही हैं। प्राप्त शिकायतों के अनुसार पांच दिनों में करीब 40 शिकायतें जलभराव से संबंधित आई हैं। कांवड़ मार्गों और शिविरों के आसपास बारिश के कारण पानी जमा होने की समस्या सामने आई। वहीं, करीब 20 शिकायतें बिजली आपूर्ति और स्ट्रीट लाइट से जुड़ी रहीं। करीब 10 शिकायतें सफाई व्यवस्था को लेकर दर्ज की गईं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.