गाज़ियाबाद, अगस्त 8 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, वंदना। सिद्धपीठ श्री दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर में रविवार से तीन दिवसीय कांवड़ मेले की शुरुआत होगी। मंदिर में सुबह छह बजे से हाजिरी का जल चढ़ना शुरू हो जाएगा। मेले के लिए मंदिर में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। मंदिर में सजावट, साफ सफाई के साथ कांवड़ियों और शिवभक्तों के लिए सभी तरह की व्यवस्थाएं की गई है। यह भी पढ़ें- एक दो तीन चार, कावड़ियों की आई लंबी कतारकांवड़ मेला का आयोजन तीन दिन शिवभक्तों के लिए मंदिर के कपाट 24 घंटे खुले रहेंगे। 11 अगस्त तक कांवड़ मेला आयोजित किया जाएगा। कांवड़ियों के लिए भोजन, दवाई के साथ अन्य व्यवस्थाएं की गई हैं। कांवड़ मेले में मंदिर में देश-विदेश से लाखों भक्त पूजा अर्चना और जलाभिषेक करने के लिए आएंगे। व्यवस्था बनाने के लिए मंदिर जाने वाले रास्ते में लकड़ी...