गाज़ियाबाद, अगस्त 6 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, प्रदीप वर्मा। कांवड़ियों के लिए एमएमजी अस्पताल परिसर में नौ, 10 और 11 अगस्त को भंडारा लगाया जाएगा। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के मंडल अध्यक्ष हेमकरन नागर का कहना है कि परिसर में तीन दिन कांवड़ियों के लिए सुबह से देर रात तक भोजन, पेयजल और अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था रहेगी। नागर के मुताबिक पिछले 18 साल से कांवड़ियों की सेवा के लिए भंडारा लगाया जा रहा है। इसमें सभी चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ और कर्मचारियों का सहयोग रहता है। यह भी पढ़ें- बारिश में भी कांवड़ियों में उत्साह

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...