Ghaziabad News: कांवड़ : ई-रिक्शा की टक्कर से कांवड़िया घायल
गाज़ियाबाद, अगस्त 7 -- Ghaziabad News: मुरादनगर, चंद्रशेखर त्यागी। दिल्ली-मेरठ मार्ग पर राधेश्याम विहार कॉलोनी के पास ई-रिक्शा ने कांवड़िये को टक्कर मार दी। पुलिस ने उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। हरियाणा के पलवल निवासी कृष्णा कुमार कांवड़ लेकर हरिद्वार से आ रहे थे। जब वह दिल्ली-मेरठ मार्ग पर राधेश्याम विहार कॉलोनी के सामने पहुंचे तो ई-रिक्शा ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह काफी दूर जा गिरे। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी कृष्णकुमार मौर्य ने उन्हें तुरंत स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। इसके अलावा गंगनहर पटरी पर गांव सौंदा के पास एक कुत्ते ने शिवभक्त को काटकर घायल कर दिया। उन्हे मुरादनगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.