गाज़ियाबाद, अगस्त 11 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, दीपक सिरोही। गाजियाबाद से मुजफ्फरनगर तक कांवड़ियों के लिए गंगनहर पटरी का चौड़ीकरण आठ साल बाद भी नहीं किया जा सका। मुख्यमंत्री ने वर्ष 2018 में घोषणा की थी। कांवड़ यात्रा के दौरान हर साल गंगनहर पटरी एक सप्ताह के लिए आम लोगों के लिए बंद रहती है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चौधरी चरण सिंह कांवड़ मार्ग (गंगनहर पटरी) के दूसरे हिस्से के चौड़ीकरण की घोषणा की थी। कांवड़ यात्रा के लिए गंगनहर पटरी को चौड़ा किया जाना है। इसके लिए लोक निर्माण विभाग ने डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) शासन को मंजूरी के लिए भेजी थी। शासन ने परियोजना को स्वीकार लोक निर्माण विभाग मेरठ को नोडल बनाया। गंगनहर पटरी के चौड़ीकरण के लिए गाजियाबाद से मुजफ्फरनगर तक करीब सवा लाख पेड़-पौधे काटे जाने थे। इनमें से लगभग 17 हजार पेड़...