गाज़ियाबाद, सितम्बर 29 -- Ghaziabad News: लोनी, हरदीप श्रीवास्तव। लोनी बार्डर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला की पड़ोस में रहने वाली महिला के साथ कहासुनी हो गई। आरोप है कि महिला ने पति व दो देवर के साथ मिलकर पड़ोसी दंपति के साथ मारपीट की। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने महिला समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। लोनी बार्डर थाना क्षेत्र की राज नगर कॉलोनी में गिरीश चंद्र रहते है। उन्होंने बताया कि 14 सितंबर को पत्नी गुड्डी देवी के घर के दरवाजे पर बैठी हुई थी। इस दौरान पत्नी की गली में रहने वाले विनोद की पत्नी विद्या से कहासुनी हो गई। शोर सुनकर वह गली में पहुंचे और बीच बचाव करने लगे। आरोप है कि इसी दौरान महिला का पति विनोद अपने दो भाईयों नरेंद्र और अजय के साथ मौके पर पहुंचा और गाली गलौज करने लगा। उनके द्वारा विरोध करने कर चारों ने उनके व...