Ghaziabad News: कर्मचारी फोन रुपये लेकर फरार
गाज़ियाबाद, सितम्बर 21 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, अक्षय अग्रवाल। अलीपुर खजूरी अयोध्या निवासी लाल कुमार कौशांबी क्षेत्र के भोवापुर में होटल चलाते हैं और पास में ही किराए के मकान में रहते हैं। लाल कुमार ने पुलिस को बताया कि उन्होंने गांव के ही रहने वाले मोतिन को 15 हजार रुपये प्रतिमाह पर काम पर रखा था। आरोप है कि 11 जुलाई को मोतिन उनके होटल से तीन मोबाइल और 30 हजार रुपये लेकर चला गया। एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.