गाज़ियाबाद, अगस्त 24 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। बुलंदशहर रोड औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक स्टील कंपनी से करीब 46 क्विंटल कच्चा लोहा चोरी होने का मामला सामने आया है। कंपनी प्रबंधन ने अपने ही कर्मचारी पर माल गबन करने का आरोप लगाते हुए कविनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि कांटे पर दोबारा वजन कराने के दौरान 4610 किलोग्राम कच्चा लोहा कम मिला। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सुमन कुमार आर्या ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि वह जयसी स्टील्स प्राइवेट लिमिटेड में महाप्रबंधक हैं। कंपनी का बुलदशहर रोड औद्योगिक क्षेत्र में है। 20 अगस्त को करीब दस बजे एक वाहन कंपनी में कच्चा लोहा लेकर पहुंचा। वाहन में कुल 31 हजार 50 किलोग्राम कच्चा लोहा लदा था। वाहन समेत उसका वजन 44 हजार 430 किलोग्राम दर्ज किया गया था। कंपनी के कर्म...