Ghaziabad News: कर्मचारी ने ठेकेदार के पेट में मारी कैंची
गाज़ियाबाद, अक्टूबर 10 -- Ghaziabad News: लोनी, हरदीप श्रीवास्तव। लोनी थाना क्षेत्र स्थित फैक्टरी में लोअर की गलत कटिंग करने को लेकर हुए विवाद में कर्मचारी ने ठेकेदार पर कैंची से जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस व परिजनों ने घायल को दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। लोनी थाना क्षेत्र की अशोक विहार कॉलोनी में समीम अहमद रहते हैं। उनका बेटा नदीम रूप नगर औद्योगिक क्षेत्र स्थित लोअर की फैक्टरी में ठेकेदार है। उन्होंने बताया कि आठ अक्तूबर की शाम बेटे की फैक्टरी में काम करने वाले कर्मचारी दिलशाद से लोअर की गलत कटिंग करने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर कर्मचारी ने बेटे के पेट पर कैंची से हमला कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद कर्मचारी मौके से फरार हो गया। पिता ने आरोप लगाया कि पुत्र के पास क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.