Ghaziabad News: कर्मचारियों से निजी कार्य कराने का आरोप
गाज़ियाबाद, जुलाई 8 -- Ghaziabad News: मोदीनगर, चंद्रशेखर त्यागी। नगर पंचायत निवाड़ी के कर्मचारियों से अध्यक्ष और अन्य लोगों द्वारा निजी कार्य कराने का मामला तुल पकड़ता नजर आ रहा। मनोनित सभासदों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और नगर विकास मंत्री को पत्र लिखकर मामले की शिकायत की है। उपजिलाधिकारी ने मामले के जांच के आदेश दिए है। मनोनित सभासद रजनीश त्यागी, सतेंद्र वालमीकि और संगीता ने शिकायत की है कि नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल त्यागी कर्मचारियों से निजी कार्य कराते है। इतना ही नहीं उन्होने अपने अहाते का मिट्टी भराव भी कराया था। आरोप है कि अध्यक्ष के आवास भी कर्मचारी तैनात रहते है। इसके अलावा आउटसोर्सिग कर्मचारी पर मकान निर्माण में नगर पंचायत के ट्रैक्टर ट्राली का इस्तेमाल किया गया। यह भी पढ़ें- Vikasnagar News: पालिका के कार्यों में बाहर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.