Ghaziabad News: करोड़ों की चोरी का खुलासा करने वाली टीम सम्मानित
गाज़ियाबाद, जुलाई 6 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। आरडीसी स्थित तनिष्क शोरूम में 12 जून को हुई साढ़े चार करोड़ के जेवर चोरी का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को सोमवार को सम्मानित किया गया। शोरूम मालिक और कंपनी के अधिकारियों ने एसीपी कविनगर, थाना प्रभारी समेत पूरी जांच टीम को शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिह्न भेंट कर उनके उत्कृष्ट कार्य की सराहना की। सम्मान समारोह में शोरूम मालिक रोहित अरोड़ा ने कहा कि पुलिस ने बेहद कम समय में न केवल चोरी की वारदात का खुलासा किया, बल्कि घटना में शामिल सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गया शत-प्रतिशत सोना भी बरामद कर लिया। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी चोरी के सफल खुलासे से कारोबारियों का पुलिस पर विश्वास और मजबूत हुआ है। एसीपी कविनगर सूर्यबली मौर्य ने बताया कि घटना के बाद सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.