Ghaziabad News: करहेड़ा में सड़कें दुरुस्त कराई जाएंगी
गाज़ियाबाद, अक्टूबर 11 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, अफजल खान। साहिबाबाद के करहेड़ा गांव में 44.33 लाख रुपये की लागत से विकास कार्य कराए जाएंगे। मुख्यमंत्री त्वरित आर्थिक विकास योजना 2025-26 के तहत स्वीकृत इन कार्यों का उद्घाटन रविवार को मंत्री सुनील कुमार शर्मा के कार्यालय प्रभारी हरिचंद शर्मा और स्थानीय पार्षद डॉ. सुनंदा सिंह ने किया। इन कार्यों के तहत वार्ड-45 के न्यू करहेड़ा कॉलोनी में इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाई जाएंगी। साथ ही नालियों का निर्माण भी कराया जाएगा। कुल 372 मीटर क्षेत्र में होने वाले इन कार्यों से लोगों को आने-जाने में सुविधा मिलेगी और पानी की निकासी बेहतर होगी। हरीश चंद शर्मा ने कहा कि क्षेत्र में लोगों की जरूरत के अनुसार विकास कार्य कराए जा रहे हैं। इस मौके पर पूर्व पार्षद विजेंद्र सिंह चौहान समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.